Uncategorized

घुरावड़ में पक्की सड़क व पुलिया का अभाव, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


नगरी। नगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत घुरावड़ में पक्की सड़क व पुलिया नही होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के निराकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। शिकायत लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत घुरावड़ में कच्ची सड़क होने के कारण बारिश के दिनों में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को कृषि कार्य सहित विभिन्न कार्यों के लिये आने जाने में समस्या होती है। वहीं पुलिया नहीं होने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम घुरावड़ में स्कूल खेत से मैनी खेत तक मुरुमीकरण सह पुलिया निर्माण कार्य, सोरी खेत के पास पुलिया निर्माण कार्य तथा प्रेमलाल घर से पुराना गौठान तक सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किया जाये। इसी तरह ग्राम पंचायत के स्कूलों में शौचालय की ?िस्थति बहुत ही खराब होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी समस्या हो रही है। समस्या को देखते हुए प्राथमिक शाला घुरावड़, माध्यमिक शाला घुरावड़, हायर सेकण्डरी स्कूल घुरावड़ व प्राथमिक शाला अमाली में शौचालय निर्माण कार्य स्वीकृत किया जाये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!