Uncategorized

गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में हर्षोल्लास से मनाया गया योग दिवस

गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार गजबीए ने कहा कि योग से हमारा मन बुद्धि शरीर स्वस्थ रहता है। छात्रों की स्मरण शक्ति बढ़ती है। हम निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं।
सभा अध्यक्ष की आसंदी से मैडम ज्ञानेश्वरी साहू ने प्रतिदिन योग प्राणायाम करने का आवाहन किया।
संस्था प्रमुख भारत लाल साहू ने एवं योग प्रशिक्षक पुष्पांजलि देवांगन ने बाबा रामदेव द्वारा सिखाए गए योग प्राणायाम का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में श्रीमती खोमेश्वरी साहू,श्रीमती कुसुम लता सिन्हा, श्रीमती सुरेखा ध्रुव, मैडम तारिणी साहू, मैडम खुशबू साहू, श्रीमती गुनीता साहू, श्रीमती सिन्हा मैडम, श्रीमती यादव मैडम, श्रीमती साहू मैडम एवं पालक गण उपस्थित हुए। इस प्रकार विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!