शारीरिक योगाभ्यास के साथ-साथ मानसिक व्यायाम के लिए राजयोग मेडिटेशन है अति उपयोगी-अरुण सार्वा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आत्म अनुभूति तपोवन सांकरा में हुआ आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आत्म अनुभूति तपोवन सांकरा में भव्य गरिमा मय आयोजन के साथ संपन्न हुआ ।आयोजन के मुख्य अतिथि अरुण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत जिला धमतरी , अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी सरिता बहन संचालिका ब्रह्माकुमारी जिला धमतरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में योग प्रशिक्षक श्रीमती गायत्री साहू व रूपल भानुशाली के सानिध्य में प्रभु स्मृति ,दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत ब्रह्मा कुमारी बहनों ने किया । कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ब्रह्माकुमारी सरिता बहन जी ने कहा इस वर्ष की थीम है स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग ,युवा अवस्था में तो हमे पता नहीं पडता बुढ़ापे में अनेक बीमारियाँ घेरने लगती हैं इसलिए शुरू से ही योग प्राणायाम आदि पर ध्यान देना चाहिए l आज शारीरिक और मानसिक बीमारियां बढ़ रही है l योग केवल प्राणायाम या शारीरिक आसन नहीं है l योग मन, बुद्धि और शरीर का संतुलन बनाती है इसलिए नियमित रूप से इसे करना चाहिए l ।मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के स्तुति योग्य आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए शारीरिक योगाभ्यास के साथ-साथ मानसिक व्यायाम के लिए राजयोग मेडिटेशन को अति उपयोगी बताया उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण को भी स्वस्थ तन और मन के लिए उपयोगी बताते हुए पर्यावरण सुरक्षा हेतु सभी को बढ़-चढ़कर आगे आने आव्हान किया। योग प्रशिक्षिका गायत्री साहू और रूपल भानुसाली ने योग मंत्र से प्रारंभ कर विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास कराया एवं बहुत ही मनोरंजक आकर्षक योग डांस करवा कर सबको आनंद अनुभूति कराई तथा शांति पाठ से योगाभ्यास को संपन्न करवाया ।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने राज योग मेडिटेशन का बेहद सुख मय अनुभूति करवाई ।कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक ने किया अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से भेंट की गई ।इस अवसर पर संस्था के सैकड़ो भाई बहनों ने राज योग मेडिटेशन के साथ-साथ शारीरिक योगाभ्यास का लाभ लिया।



