Uncategorized

सात सूत्रीय मांगों को लेकर ठेका मजदूरों ने एक दिवसीय दिया धरना


धमतरी। सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन द्वारा ठेका मजदूरो के मांगो को लेकर मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के नेतृत्व में गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना दिया गया। जिला सचिव समीर कुरैशी ने कहा कि श्रम कानून के तहत जो संहिताकरण किया गया है। उसमें श्रमिको का बिल्कुल हित नही है। बल्कि यह नीति एक प्रकार से श्रमिक विरोधी है। इसका वे जमकर विरोध करते है। आज ठेका मजदूरो को भी मेहनत के अनुरुप मेहनताना नही मिल रहा है। इससे वे आज भी शोषित है। ऐसे में मजदूरो को कलेक्टर दर पर मजदूरी मिलनी चाहिए। अध्यक्ष मणीराम देवांगन ने कहा कि सही मेहनताना नही मिलने से मजदूरो की स्थिति में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। आज भी वे शोषित है। जो कि बेहद चिंता का विषय है। पश्चात श्रमिक विरोधी नीतियों के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला गया। जिला सचिव समीर कुरैशी ने बताया कि ठेका मजदूरो की सात सूत्रीय मांग है। इसमें ठेका मजदूरो को कलेक्टर दर पर मजदूरी, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, समस्त गोदाम परिसर में सुलभ शौचालय व्यवस्था, ठेकेदार परिवर्तन होने पर वर्तमान कार्यरत श्रमिको को यथावत रखना एक समान मजदूरी शामिल है। इसी प्रकार मंडी श्रमिक एकता यूनियन की मंडी में धान आवक बढ़ाने, सीधी खरीदी पर कार्रवाई, दलहन तिलहन आवक बढ़ाकर रोजगार दिलाना सहित अन्य मांग शामिल है। धरना पश्चात उक्त मांगो को लेकर केन्द्रीय श्रम मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मंडी श्रमिक एकता यूनियन अध्यक्ष तुलसी राम निर्मलकर, महासचिव राजुराम साहू, रवि कुमार ध्रुव, प्रेमलाल ढीमर, युवराज साहू, टीकमचंद, सन्नी विश्वकर्मा, भगवान सिंह पटेल, तरुण ढीमर, पवन साहू, पंचराम नवरंग, राजेश साहू, धर्मेन्द्र साहू, नारायण साहू, डोमार ध्रुव, टुकेश्वर, तोषण, भूपेन्द्र, दानेश्वर यादव सहित अन्य मजदूर मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!