Uncategorized

कुरूद में सर्वसम्मति से सरपंच संघ का हुआ चुनाव, खुसरेंगा सरपंच हरिशंकर साहू बने अध्यक्ष


मूलचंद सिन्हा

कुरुद। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत सभागार में मंगलवार को सरपंच संघ के चुनाव के लिए आयोजित बैठक में 72 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एकजुटता, परिपक्वता और सहयोग की भावना के साथ निर्विरोध चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया। यह न केवल एक चुनाव था, बल्कि पंचायती राज की आत्मा को साकार करने और ग्रामीण विकास को नई गति देने वाला एक स्वर्णिम क्षण था। बैठक की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने की, जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू की उपस्थिति रही। बिना किसी खेमेबाजी या विरोध के सर्वसम्मति से नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत सरपंच संघ के नए पदाधिकारियों का चयन हुआ, सरपंच संघ अध्यक्ष हरिशंकर साहू खुसरेंगा, संरक्षक टिकेश साहू नवागांव, पूर्णिमा साहू जोरातराई, डीलन चंद्राकर दाहदाहा, उपाध्यक्ष पूजा साहू दरबा, पुष्प लता साहू भटगांव, पुरण घृतलहरे अछोटी, निशांत सिंह सिर्री, महामंत्री भारत भूषण सेलदीप, देवचरण चंद्राकर जीजामगांव, सचिव चेतन देवांगन सुपेला, सह सचिव नीतू तोड़ेकर चरमुडिय़ा, कोषाध्यक्ष पन्ना चंद्राकर परसवानी, जयमित्र साहू गोजी, मीडिया प्रभारी योगेश साहू भोथली, संयोजक ज्योति मांडवी भेंडरा, सह संयोजक दुलार साहू सिंधौरी को चुना गया। सरपंचों ने ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय, विकास कार्यों में पारदर्शिता, जनसमस्याओं के संयुक्त समाधान और सरपंचों की आवाज को एक मंच पर बुलंद करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल अपने-अपने गांवों के विकास के लिए कार्य करेंगे, बल्कि कुरूद जनपद को पंचायती राज व्यवस्था में एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए समर्पित रहेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!