नवकार महिला मंडल ने हिंदू अनाथालय में बच्चों को प्रदान की सामग्री

नवकार महिला मंडल द्वारा हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करने हेतु अग्रसर रही. इस बार नवकार महिला मंडल द्वारा सिहावा चौक में स्थित हिंदू अनाथालय के बच्चों क़े साथ खुशियां साझा की ,बच्चों से अलग-अलग प्रकार के प्रश्न पूछ कर एवं बच्चों को नववर्ष की और मकर संक्रांति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की इस अवसर पर बच्चों को मोजा, लड्डू, बिस्कुट ,चॉकलेट आदि बांटा गया इसी क्रम में मकेश्वर वार्ड शासकीय प्राथमिक स्कूल आंगनबाड़ी सिहावा चौक आंगनबाड़ी एवं अन्य स्थानों पर बच्चों को सामग्री बाट. सभी बच्चों को शुद्ध शाकाहारी बनने की प्रेरणा दी और उनके इस अद्भुत पहल से बहुत सारे बच्चों ने शाकाहारी बनने का प्रण भी लिया. इस अवसर पर संतोष मिन्नी, कुसुम गोलछा , शशि- शकुन पिचा, दीपा- सुमन छाजेड़, कंचन चोपड़ा, कंचन लोढ़ा, अनीता लुककड, ज्योति भंसाली एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे.