Uncategorized

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धमतरी में जोरदार स्वागत,महापौर रामू रोहरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

महापौर रामू रोहरा एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बीच नगर के अधोसंरचना विकास, जनसुविधाओं के विस्तार एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर हुई संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित चर्चा

धमतरी-छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन की नई दिशा तय कर रही भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के दौरान धमतरी आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। सेहरा डबरी स्थित अटल परिसर के सामने नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री श्री साव का गर्मजोशी से स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धमतरी आगमन नगर और जिले के विकास के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बीच धमतरी नगर के अधोसंरचना विकास, जनसुविधाओं के विस्तार एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर संक्षिप्त लेकिन सारगर्भित चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने धमतरी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे। पूरे स्वागत कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं संगठनात्मक मजबूती को दर्शाने वाला रहा। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री अरुण साव जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने तेलीनसत्ती के लिए रवाना हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!