Uncategorized

युवाशक्ति ही राष्ट्र निर्माण की आधारशीला – महापौर रामू रोहरा

धमतरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने भारत के महान संत, दार्शनिक और राष्ट्रचिंतक स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।महापौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने ओजस्वी विचारों से न केवल भारत को आत्मगौरव का बोध कराया, बल्कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति की अमिट छाप छोड़ी। उनका संदेश उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक मंत्र है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन चरित्र युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाता है। युवा यदि उनके आदर्शों को आत्मसात करें तो एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण सुनिश्चित है।महापौर ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नगर के समस्त युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!