Uncategorized

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी शहर-02 की नई कार्यकारिणी घोषित

धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी शहर-02 की नई कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर-02 के अध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा प्रस्तावित कार्यकारिणी की सूची को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया था, जिसे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अनुमोदित कर दिया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने पत्र के माध्यम से ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा को निर्देशित किया है कि अनुमोदित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सूचित कर संगठन के कार्यक्रमों को गति देने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
अनुमोदित कार्यकारिणी में अमित बाघमारिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर धनराम सोनी, आशुतोष खरे, नवीन गजेंद्र, तरुण रॉय, रमेश देवांगन और राजा जाचक को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर रुद्र साहू, ललित रांगे, हरीश साहू, भागी ध्रुव, दुश्यंत घोरपड़े, जितेंद्र साहू, मोहन ध्रुव और अभिषेक ठाकुर को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह सचिव पद पर सन्नी देवांगन, गोवेंद्र देवांगन, खुमलाल मीनपाल, अनिल लहरे, मोनू सिन्हा, भोजराज यादव, मनीषा पटेल, डेमन सोनकर, विजय (मोनू) सोनकर और प्यारे लाल धीमर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ईश्वर सिन्हा, साधुराम भोयर, कैलाश नाग, रवि बग्गा, सलमान खान और श्रीमती शांता तारक को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!