पूर्व विधायक होरा का मना ऐेतिहासिक जन्मदिन, सुन्दरकांड पाठ व सेवाभावी आयोजनो में शामिल हुए हजारों लोग
जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

कांग्रेस नेताओं सहित धमतरी विधानसभा क्षेत्रवासियों ने दी जन्मदिन की बधाई, की गई दीर्घायु होने की कामना

धमतरी। कल 15 अगस्त को पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा का जन्मदिन था इस अवसर को यादगार बनाने उनके समर्थकों क्षेत्रवासियों व होरा फैन्स क्लब द्वारा धार्मिक व सेवाभावी कार्यो को अंजाम दिया गया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। सभी ने श्री होरा के आयोजन को सराहते उनके दीर्घायु होने की कामना की।

ज्ञात हो कि कल पूर्व विधायक होरा के जन्मदिन पर रायपुर रोड स्थित होरा निवास सानिध्य भवन में सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो भक्त शामिल हुए। भक्त हनुमान व भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन रहे और श्रीराम व हनुमान के जयकारे लगाते रहे। इसके पश्चात प्रसादी वितरण हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया। सुंदरकांड एवं हनुमान प्रसादी कार्यक्रम मे विभिन्न संस्था , संगठन, राजनीतिक पार्टी, स्वयंसेवी संस्थाओ, छात्र छात्राओ स्वच्छता दीदीयो, पत्रकारगण विभिन्न ग्रामो से आये राजीव गांधी युवा मिला क्ल्ब के सदस्य गण, गौठान समिति के सदस्यगण , पंचायत प्रतिनिधी गण सहित हजारो लोगो ने श्री होरा जी से सौजन्य भेंट कर उन्हे बधाई एवं शुभकामनांए प्रेषित की। प्रात: 7 बजे सर्वप्रथम श्री होरा ने अपने निज निवास मे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया।

तत्पष्चात् प्रतिवर्ष की भांति नागरिक सहकारी बैंक, जिला कांग्रेस कमेटी एवं एकलव्य खेल परिसर मे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस पर्व मे शामिल हुए एवं क्षेत्रवासियो से खुशियां साझा की। इसके पश्चात आयोजन को आगे बढ़ाते हुए जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। फिर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 लोगो ने रक्तदान देकर आमजनता से भी जरुरतमंदो की मद्द करने रक्तदान करने की अपील की गई। पंडित महेश शर्मा के सानिध्य मे नागरिक सहकारी बंैक के अध्यक्ष एवं उनके सुपुत्र हरमीत होरा द्वारा पूजा अर्चना कार्यक्रम की शुरूआत की । सुंदरकांड पाठ के पश्चात् भजन का कार्यक्रम आयोजित भी किया गया था ।

श्री होरा के मंच पहुंचते ही उन्हे बधाई देने उनके शुभचिंतको का तांता लगा रहा जो कि संध्या 6 बजे तक लगातार जारी रहा। श्री होरा के जन्मदिन को उनके समर्थकों, कांग्रेस नेताओं व क्षेत्रवासियों द्वारा यादगार व ऐतिहासिक बनाया गया। शहर में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाये गये थे। जिससे माहौल बना। साथ ही होरा समर्थकों द्वारा आमंत्रण पत्र घर-घर वितरित किया गया। जिससे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रमों मे शामिल हुए। इस मौके पर श्री होरा ने चर्चा के दौरान कहा कि धमतरी क्षेत्र का विकास व क्षेत्रवासियों की खुशहाली उनका उद्देश्य व प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य को लेकर वे निरंतर कार्य कर रहे है। इस सफर में उन्हें धमतरी क्षेत्रवासियों का हमेशा ही साथ व सहयोग मिला है। उनके आगे भी इसी सहयोग व आशीर्वाद की अपेक्षा करते है।
धमतरी विधानसभा से कांग्रेस से सर्वमान्य व लोकप्रिय नेता है श्री होरा

जब कभी धमतरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की राजनीति की चर्चा होती है तो पहला नाम पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा का आता है। श्री होरा चार बार लगातार धमतरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। धमतरी विधानसभा के इतिहास में यह भी एक रिकार्ड है। दो बार विधायक निर्वाचित हुए है दोनो ही बार उनका कार्यकाल काफी सफल रहा।

विधायक निर्वाचित होने के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार रही बाउजूद इसके धमतरी विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने कोई कसर नहीं छोड़ी। साल दर साल श्री होरा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आज श्री होरा धमतरी विधानसभा से कांग्रेस के सर्वमान्य व लोकप्रिय नेता के रुप में जाने जाते है। उनके पास कार्यकर्ताओं की फौज है। जो सेवाभावी कार्यो व विकास के लिए उनके मार्गदर्शन में सक्रिय है।

