Uncategorized

रजत जयंत श्रमिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया श्रमिकों का सम्मान

धमतरी 19 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण राज्य में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 सितम्बर 2025 को सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में श्रम विभाग द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा मुख्यमंत्री अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत श्रीमति अनेश्वरी पति दिनेश की पुत्री मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना अंतर्गत श्री अलख साहू को लाभान्वित किया गया। इस महासम्मेलन में धमतरी जिले से 500 हितग्राही सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के माध्यम से धमतरी जिले के 12 हजार 335 श्रमिकों को लगभग 2 करोड़ 77 लाख रूपये से लाभान्वित किया गया है। हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा अटल उत्कृष्ट योजना के अतर्गत 100 से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है. जिसमें धमतरी जिले के पांच बच्चे शामिल है। आगामी वर्ष में राज्य के 200 श्रमिकों को लाभान्वित करने की घोषणा कार्यक्रम में की गयी है तथा आवास सहायता एवं ई रिक्शा योजना की राशि एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख करने की घोषणा भी की गयी। इसके लिए सभी हितग्राहियों द्वारा मुख्यमत्री श्री साय सहित श्रम मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में जिले के श्रम पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!