Uncategorized

कार व बाइक में भिड़ंत, दो घायल

आज सुबह भानपुरी के पास हुई सड़क दुर्घटना


धमतरी। आज सुबह एक और सड़क दुर्घटना घटी। जिसमें दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम भानपुरी मार्ग पर कार व मोटर सायकल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे मोटर सायकल सवार दो युवक कृष्णा साहू, हुलेश साहू बताया जा रहा है। दुर्घटना से कार का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हुई, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!