सहस्त्र, होलोग्राफिक व 108 नामों के साथ शिवलिंग का दर्शन रहेगा विशेष आकर्षण
महाशिवरात्रि महोत्सव ब्रह्माकुमारिज में शिव सरोवर में रत्नाबांधा रोड़ में होगा आयोजन

धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा 89 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती पर निर्माणाधीन शिव सरोवर में तीन दिवसीय मेले का विशेष आयोजन किया जा रहा है। रत्नाबंधा रोड में स्थित वंदना विहार कॉलोनी में ब्रह्माकुमारिज के निर्माणाधीन शिव सरोवर में 25, 26 और 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आध्यत्मिक मेले का आयोजन किया जाना है । सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक इस मेले में दर्शन लाभ ले सकेंगे। परमात्मा शिव के एक साथ सहस्त्र दर्शन सभी कर सकेंगे और एक साथ अनेकों वरदान ले सकेंगे। दूसरा इस मेले मे होलोग्राफिक शिवलिंग के दर्शन होंगे। इस शिवलिंग में 13 प्रकार के शिवलिंग दिखाई देते है। जैसे डायमंड का शिवलिंग , गोल्ड का , फ्लावर्स का, बर्फ का, और वो भी 3डी इफ़ेक्ट में और साथ साथ परमात्मा का परिचय भी दिखाए देता है और सुनाई देता है। सरिता दीदी ने आगे बताया इस मेले में बच्चे और बड़ों के लिए भी नैतिक मूल्य पर आधारित गेम भी रखे गए है। जिसमे खेल खेल में नैतिक शिक्षा मिलेगी। अर्थात पूरा ही मेला शिवमय रहेगा जहा पूरा समय आप पवित्र प्रकाम्पनो का अनुभव कर सकेंगे , मन की शांति और शक्ति का अनुभव कर सकेंगे।
