Uncategorized

हरदिया साहू समाज भवन में अंतरराष्ट्रीय 12वें योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर

योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है - रामू रोहरा


धमतरी. अंतरराष्ट्रीय 12वें योग दिवस के अवसर पर हरदिया साहू समाज भवन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और योगाभ्यास में सहभागिता कर नागरिकों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग मानसिक तनाव को कम करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!