Uncategorized

ट्रक यूनियन धमतरी में 11 सदस्यीय कार्य समिति गठित, संगठन क़े कार्यों की देख रेख व कार्य निष्पादन की होंगी जवाबदारी

ट्रक यूनियन द्वारा संस्था के संचालन कार्य हेतु 11 सदस्यों की टीम गठित किया गया जिसका कार्य यूनियन के संपूर्ण कार्यों की देख रेख कार्य निष्पादन की जवाबदारी होगी
गौरतलब है कि ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों का चुनावी कार्यकाल 2 वर्ष पूर्ण होने पर तात्कालिक चुनाव की स्थिति साल भर से बनी हुई थी जिसके लिए 9 नवंबर को सभी सदस्यों की जनरल मीटिंग शहर के टिंबर भवन में आयोजित किया गया जहां संस्था के कार्यों को निरंतर जारी रखने सुगम सुचारू रूप से चलाने सबने एक सुर में संस्था के लिए एक होकर काम करने हेतु 11 सदस्यों की कार्य समिति टीम गठित किया गया जो मिलकर संस्था के कार्यों की निगरानी समेत कार्य भार संभालेगी इनमें अरविंदर मुंडी, जगजीवन सिंह सिद्धू, कमल किशोर अग्रवाल, हरीश गांधी, जनार्दन सोनी, नरेंद्र खंडेलवाल,गुड्डू ठाकुर, ओमप्रकाश साहू,अभिषेक सिंह ठाकुर, जाहिद अहमद, अमित अग्रवाल शामिल है.बहरहाल इन 11 सदस्यों के टीम के गठित होने से यूनियन के सदस्यों में खुशी की लहर है उनका मानना है कि उक्त टीम उनके आशाओं समेत यूनियन की जवाबदारी बखूबी निभाएगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!