Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी का हुआ धमतरी आगमन, भाजपाइयों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी का धमतरी आगमन हुआ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल, धमतरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री मंडावी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और अनुसूचित जनजाति समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं योजनाओं पर चर्चा की।
अध्यक्ष श्री मंडावी ने आयोग द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा समाज के समग्र विकास के लिए शासन एवं आयोग के सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित,राकेश साहू,भाजपा शहर मण्डल के अध्यक्ष पवन गजपाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर,जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रव,दीपेंद्र साहू,नीतू त्रिवेदी,गायत्री सोनी,राम सोनी,राकेश यादव,ललित माणिक,रितिका यादव,विशाल त्रिवेदी,नंदू लोधी,महेंद्र नेताम ,रामखिलावन कंवर,शिव नेताम,कमल नारायण नेताम,भूमिका कोराम,पार्षद श्याम लाल नेताम,चंद्रभागा साहू,युवराज मरकाम,दिग्विजय ध्रुव सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!