Uncategorized

गुरु घासीदास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन


धमतरी। सोशल मीडिया के माध्यम से सतनामी समाज के अराध्य गुरू घासीदास बाबा को अपमानजनक अपशब्द का प्रयोग करते हुए 24 सेकण्ड का वीडियो रायगढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा पोस्ट वायरल किया गया है। उसके इस घृणित कार्य से सतनामी समाज जिला धमतरी के समस्त सदस्यगण आहत हैं। इसलिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार अधिनियम (सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम) व भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही करने की की मांग सतनामी समाज धमतरी द्वारा किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी के नाम सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!