Uncategorized

मौसम में बदलाव से नवतपा के पहले दो दिन मिली भीषण गर्मी से राहत

बारिश व बादल छाये रहने से पूरे नवतपा भर मिल सकती है गर्मी से काफी हद तक राहत


धमतरी। भीषण गर्मी के बाद नवतपा में भी सूर्य के प्रकोप से लोग परेशान हो सकते थे लेकिन मौसम ने करवट ली और तापमान में गिरावट हुई है जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिल रही है. पिछले कई दिनों से रोजाना बारिश के बाद से मौसम में आए बदलाव के बाद गर्मी से राहत मिली है। नौतपा शुरू हो चूका है। लेकिन अंधड़-बारिश तथा वज्रपात को लेकर मौसम द्वारा प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था इसका असर धमतरी जिले में भी नजर आ रहा है. बारिश और बादल छाये रहने से तापमान कम है । मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है इस नौतपा में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस बार प्री मानसून ने गर्मी को घटाया है.और मानसून भी जल्द दस्तक देगी इससे गर्मी से राहत जल्दी ही मिल पायेगी . पिछले कई दिनों से रूक-रूककर बारिश हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। उल्लेखनीय है कि चिलचिलाती गर्मी और उमस की वजह से जनजीवन प्रभावित था। इस बार नवतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा लेकिन इस दौरान भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है नवतपा के पहले दो दिन गर्मी से जिलेवासियों को राहत मिली है.माना जा रहा हैं कि नवतपा के बाकि के दिनों में भी भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी क्योकि मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव और बादल छाये रहने से सूरज की किरण जो नवतपा में सीधे पृथ्वी पर पड़ती है वो सम्भवत: नहीं पड़ेगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!