गांजा तस्करी: कुरूद पुलिस ने दो आरोपी पकड़े,भारी मात्रा में गांजा जप्त
एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत् अभियान जारी,7.35 किग्रा. गांजा, नगदी व मोबाइल सहित 1 लाख रू.से अधिक की जप्ती

जिले में एसपी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत धमतरी पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है,कुरूद पुलिस ने भी गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया है.थाना कुरूद पुलिस को सूचना मिली कि मोंगरा रोड पर दो व्यक्ति थैलों में मादक पदार्थ गांजा लेकर अवैध रूप से ले जा रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर मौके पर पहुंची. पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और गवाहों के समक्ष पूछताछ व तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 7.35 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया.गिरफ्तार आरोपियों में उमेश कुमार यादव 27 वर्ष, भाठापारा बस स्टैंड, वार्ड क्र. 2, ग्राम छाती, थाना कुरूद, तुला राम कंवर 52 वर्ष,कंवरपारा, वार्ड क्र. 16, ग्राम छाती, थाना कुरूद शामिल है.उमेश कुमार यादव के कब्जे से गांजा 4.14 किग्रा (कीमत लगभग 49,000/-रूपये),तुला राम कंवर के कब्जे से गांजा 3.21 किग्रा (कीमत लगभग 36,000 रूपये)मोबाइल फोन-1 नग (अनुमानित कीमत 10,000 रूपये )नगद 7,500 रूपये,कुल जब्ती- 1,02,500 रूपये रही.आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 186/25, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


