Uncategorized

पेंशनर्स एसोसियेशन में वर्ष 2018 से चल रहे विवाद का अंत, निर्वाचन प्रक्रिया 2025 प्रारंभ

धमतरी। पेंशनर्स एसोसियेशन छ.ग. प्रदेश पंजीयन क्रमांक 1844/2007 में वर्ष 2018 से विवाद, पद की लड़ाई एवं समान्तर कार्यकारिणी का प्रकरण रजिस्ट्रार, फम्र्स एन्ड सोसयटी छ.ग. में वर्ष 2021 तक बाद में उच्च न्यायालय छ.ग. में 2024 तक लंबित रहा, अतत: माननीय रजिस्ट्रार के आदेश से प्रकरण का अंतिम निराकरण हुआ एवं रजिस्ट्रार के आदेशनुसार पेंशनर्स एसोसियेशन छ.ग. प्रदेश के सविधान के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। राजधानी रायपुर में जिला रायपुर सहित जिला कबीरधाम, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, भाठापारा, बलौदा बाजार, खैरागढ़, मोहला चौकी, कांकेर कोड़ागांव, बालोद, दुर्ग, के जिला एवं तहसीलो के पदाधिकारियों सहित पेंशनर्स सैकड़ो की सख्या में कार्यकारिणी की बैठक में सम्मिलित हुए।
कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों ने निर्णय लिया कि पेंशनर्स एसोसियेशन के संविधान के अनुसार सरक्षक संदस्य, आजीवनसदस्य वार्षिक सदस्य सहित जिला के 05 पदाधिकारी तहसील के 03 पदातिकारी की प्रमणित सूची 11 मार्च 2025 को रायपुर के निर्वाचन कार्यालय में जमा करने की लिखित अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश स्तर के लिए सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर रायपुर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं मंत्रालय से सेवानिवृत्त अवर सचिव एवं सेवानिवृत्त समभागी इजीनियर को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दी गई। तहसीलों एवं जिलो से सदस्यों कि प्रमाणित सूची को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा परीक्षण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशण 20 मार्च को होगी। जिसके बाद प्रत्याशी द्वारा नामांकन जमा, नामांकन की जांच एवं अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा होगी, एक से अधिक प्रत्याशी होने पर नियमानुसार मतदान कराया जायेगा। उक्त जानकारी पेंशनर्स एसोंसियेशन छ.ग. के प्रांतीय अध्यक्ष यशवंत देवान ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!