छत्तीसगढ़ स्वर्णकार समाज द्वारा रंग पंचमी के अवसर पर किया गया महापौर का सम्मान

धमतरी-छत्तीसगढ़ी स्वर्णकार समाज धमतरी एवं स्वर्णकार महिला समूह द्वारा 19 मार्च को रंगपंचमी के अवसर पर फूलों की होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया .इस अवसर पर मुख्य अतिथि धमतरी नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू जगदीश रोहरा थे व नगर निगम धमतरी की सभापति कौशिल्या देवांगन, ब्राह्मण पारा के पार्षद कोमल सार्वा, अम्बेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी, लाल बगीचा वार्ड के पार्षद हिमानी साहू , स्वामी विवेकानंद वार्ड के पार्षद विभा चंद्राकर अतिथि के रूप में उपस्थित थे । मंच पर समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी पूर्व अध्यक्ष भरत सोनी सरंक्षक मन्नूलाल सोनी मंचस्थ थे।
स्थानीय छत्तीसगढ़ी स्वर्णकार समाज भवन ब्राम्हण पारा धमतरी में स्वर्णकार समाज का होली मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीकृष्ण जी के प्रतिमा में महापौर रामू जगदीश रोहरा, सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, पार्षदगण कोमल सार्वा (ब्राम्हणपारा वार्ड), कुलेश सोनी (डॉ.भीमराव अंबेडकरवार्ड), विभा चंद्राकर (स्वामी विवेकानंद वार्ड) एवं हिमाणी साहू (लालबगीचा वार्ड) नें दीप प्रज्जवलित किया। तत्पश्चात् मंचस्थ मन्नूलाल सोनी, भरत सोनी एवं अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी एवं अतिथियों का स्वागत सर्वप्रथम महापौर रामू रोहरा का स्वागत समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने किया। फिर क्रमश: सभी उपस्थित अतिथियों का कमलेश सोनी, राजेन्द्र सोनी, बाली सोनी, दिनेश सोनी, निलेश सोनी, घनाराम सोनी, राजेन्द्र अखिलेश, विजय सोनी, डॉ. भूपेन्द्र सोनी, कन्हैया सोनी, छबिन्द्र सोनी, दिलीप सोनी, पप्पू सोनी, राजू शिरोमणी, शिव सोनी, चंद्रकुमार सोनी, गुड्डू सोनी, घनश्याम सोनी एवं स्वर्णकार महिला समूह से डॉली सोनी, रीता सोनी, ऊषा सोनी, सरला सोनी, राजकुमारी सोनी, सुनीता सोनी, गीता सोनी, रोशनी सोनी, शीला सोनी, पार्वती सोनी, माधुरी सोनी, पद्मिनी सोनी, कुमुद सोनी सहित समाज के लोगों ने गुलाल का टीका लगाकर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने सोनी समाज को दिल से वर्तमान वार्ड चुनाव में विजय दिलाने पर बधाई दी एवं समाज के किसी भी कार्य के लिए वे खुले दिल से सहयोग करने की बात कही। सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने समाजजनों को होली की बधाई दी। डॉ.भीमराव अंबेडकरवार्ड के पार्षद एवं सोनी समाज के कुलेश सोनी ने भी होली की बधाई दी एवं समाज के लोगों को एकजूटता एवं सरकारी योजनाओं का पर्याप्त लाभ प्राप्त करने के लिए स्वयं एवं अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए आव्हान किया। इसीतरह समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने समाज को संबोधित किया कि समाज के ऐसे कार्यक्रमों में सभी की उपस्थिति अनिवार्य होना चाहिए एवं उपस्थित लोगों को अपने समाज के लोगों को अपने आसपास रहने वाले समाज को सूचित कर आगे होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उपस्थिति कम होने से कार्यक्रम करवाने में अच्छा नहीं लगता। अन्य समाज के लोगों को आप देखो तो प्रत्येक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने समाज के लोगों शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि महापौर बनने के पश्चात स्वर्णकार समाज ने होली मिलन में सबसे पहले मुझे आमंत्रित किया एवं लोगो को होली की बधाई दी। आगे उसने समाज के लिए जो भी आवश्यकता अथवा सहयोग होगा उसे मैं पूर्ण रूप से करने प्रयास करूंगा। धमतरी में निगम द्वारा विभिन्न कार्य को उसने लोगों को अवगत कराया जिसमें बस स्टेण्ड, सड़क, पानी, बिजली एवं विभिन्न सरकारी कार्य के बारे में लोागें को जानकारी दी। सभा के दौरान महापौर रामू रोहरा, सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, पार्षदगण कोमल सार्वा एवं कुलेश सोनी को स्मृति चिन्ह समाज के नंदकिशोर सोनी, कमलेश सोनी, राजेन्द्र सोनी, अन्नू सोनी, डाली सोनी ने प्रदान किया। सभा के पश्चात् सभी अतिथिगण होली मिलन पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर नंगाड़े के थाप पर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेले गये, एवं एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सोनी एवं आभार प्रदर्शन डॉली सोनी ने किया। कार्यक्रम के पश्चात स्वल्पाहार का आयोजन रामू जगदीश रोहरा महापौर का स्वागत समाज के अध्यक्ष नंद किशोर सोनी व पूर्व अध्यक्ष भरत सोनी द्वारा किया गया।