Uncategorized
तालाब मे नहाने क़े दौरान व्यक्ति की डूबने की मौत

धमतरी।सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ डोंगरीकला गांव के तालाब में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार बेलरगांव कोठीपारा निवासी विनोद मरकाम 40 वर्ष पिता सोनराज गढ़ डोंगरी कला में खिलावन मरकाम के घर गया हुआ था। गुरुवार 23 अक्टूबर की दोपहर तालाब में नहाने गया। इस दौरान गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


