Uncategorized

पावर हाउस के बाहर हाईवे बना क्रेन का अघोषित पार्किंग, बढ़ी दुर्घटना की आंशका

यातायात विभाग द्वारा कार्रवाई की है आवश्यकता, यातायात होता है प्रभावित

धमतरी। शहर की सड़क पहले से ही काफी संकरी है। उस पर मुख्य मार्गो के किनारे बड़ी वाहनों को पार्क करने से यातायात बाधित होने व दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। बाउजूद इसके कुछ लोगों द्वारा अपनी सुविधा को देखते हुए लापरवाही बरती जा रही है। विडम्बना है कि यातायात पुलिस द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बता दे कि रायपुर रोड पर विद्युत विभाग के दफ्तर पावर हाउस के बाहर रोजाना क्रेन खड़ी रहती है। क्रेन संचालकों द्वारा अपनी सुविधानुसार क्रेन सड़क किनारे खड़ा कर दिया जाता है। कभी एक तो कभी दो-तीन क्रेन कतारबद्ध होकर खड़ी रहती है। ज्ञात हो कि रायपुर बस्तर से जोडऩे वाला एक मात्र यह सड़क मार्ग है। यह मार्ग शहर से होकर गुजरती है। इसलिए उक्त मार्ग पर शहर के भीतर यातायात का दबाव हर पल बना रहता है। ऐसे व्यस्त मार्ग पर इस प्रकार भारी भरकम व बड़ी आकार वाले वाहन को रोजाना सड़क किनारे खड़ा करने से कई बार यातायात प्रभावित होता है। और जब क्रेन यहां से निकलती है या लौटती है तो इस दौरान दुर्घटना की आंशका और बढ़ जाती है।

बता दे कि बगल में नागरिक आपूर्ति निगम का वेयर हाउस कार्यालय भी है। यहां रोजाना चावल अनलोड करने ट्रके पहुंचती है। और आवश्यकतानुसार चावल का परिवहन भी यहां से होता है। कई बार तो यहां चावल जमा करने ट्रको की कतार लग जाती है। ऐसे में सड़क किनारे खड़े क्रेन के कारण ट्रक सड़क के बीच कतारबद्ध होकर खड़ी होती है। इससे दुर्घटनाओं की आंशका काफी बढ़ जाती है। पूर्व में इस मार्ग में कई सड़क हादसे हो चुके है। बाउजूद इसके लापरवाही बरती जा रही है। ज्ञात हो कि यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग गाडिय़ा दिन में कई बार इस मार्ग पर पेट्रोलिंग करती है। लेकिन इस क्रेन से हटवाने का प्रयास नहीं किया जाता है। उल्लेखनीय है कि पावर हाऊस रायपुर रोड के पास सड़क किनारे नगर निगम द्वारा लाखों की लागत से पूर्व में सौन्द्रर्यीकरण कराया गया था. इस दौरान कुछ समय तक क्रेन ट्रको आदि की यहां पार्किंग थमी थी। लेकिन कुछ महीने मे ही स्थिति जस की तस हो गई है। अब सौद्रर्यीकरण कबाड़ में तब्दील होने के कगार पर है और इससे सामने खड़ी क्रेन सुन्दरता पर और धब्बा बन जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!