Uncategorized

भारत की नारी संस्कार एवं मर्यादा की है प्रतीक-: कामता शरण

धार्मिक आयोजन प्रदान करती है सुसंस्कारी, सुशिक्षित पीढी-:पं.राजेश शर्मा

आयोजन समिति को प्रदान की गई बीस हजार रुपए की सहयोग राशि

धमतरी- भारतीय नारी विश्व पटल पर संस्कार एवं मर्यादा की प्रतीक है और यह भगवान शंकर तथा माता पार्वती की कथा से ही नारी जागरण के रूप में समाज में स्वीकार्य है ,उक्त बातें गोकुलपुर वार्ड में मानस समिति तथा गोकुलेश्वर महादेव के सानिध्य में आयोजित शिव महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सभ्यता एवं संस्कृति को मधुर छत्तीसगढ़ी भाषा में धार्मिक कथाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान देने वाले कामता शरण महाराज जी द्वारा कही गई ।वहीं व्यासपीठ का पूजन कर तथा कामता शरण महाराज का स्वागत व सम्मान करते हुए उपस्थित जनों को संबोधित कर पंडित राजेश शर्मा ने कहा की धार्मिक आयोजन समाज को सौम्य ,सरल , सुसंस्कारी, सुशिक्षित पीढ़ी सौंपती है जिसके लिए क्षेत्र में मात्र शक्तियों का योगदान उल्लेखनीय होने के कारण छत्तीसगढ़ की धर्म धरा आध्यात्मिक एवं धार्मिक रूप से परिपूर्ण होकर समृद्ध है। श्री शर्मा द्वारा आयोजन समिति को प्रोत्साहित करने की दृष्टिकोण 20,000 हजार रुपए की सहयोग राशि भी सहर्ष भेंट की गई। ग़ौरतलब पांच दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन शिवरात्रि के पवित्र अवसर पर किया जा रहा है जिसका समापन भगवान शंकर एवं माता पार्वती के विवाह के रूप में कल भव्य दिव्य रूप से धूमधाम से संपन्न होगा जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में भीड़ उमड रही है।उक्त धार्मिक आयोजन के इस अवसर पर उपस्थित जनों में प्रमुख रूप से नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा पार्षद गणों में पिंटू यादव, अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी ,गजेंद्र कंवर ,संजय देवांगन, ईश्वर सोनकर, मनसुख साहू, विजय साहू, लेखराम साहू, रामेश्वर साहू, महेश साहू , गजेंद्र साहू, जीवनलाल साहू, श्रीराम यादव ,भगवान सिंह कवर, मोहनलाल साहू, धरम साहू , यशवंत साहू, नारायण साहू ,भूषण देवांगन, मन राखन सिन्हा ,अनिल कुमार साहू, पवन कुमार साहू, फलेन्द्र साहू ,बी. सी. सोनी ,छबिलाल साहू ,अयोध्या साहू, रज्जु साहू ,मालती कवर ,शारदा साहू, कुंती साहू ,लीलेश्वरी कंवर, रूमेश्वरी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!