Uncategorized

अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब परिवहन, बिक्री एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए एक ओर अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा द्वारा कार्यवाही की गई।जिलेभर में एक ही शाम में 37 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर धमतरी पुलिस ने सिहावा रोड स्थित शराब भट्टी से सिल्वर रंग की प्लेजर स्कूटी में अवैध शराब परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ने त्वरित कार्यवाही की। थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने बताए स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी की और रेड की, जिसके दौरान आरोपी मुकेश कुमार नागेश पिता स्व. जामदयाल नागेश ( 33 वर्ष), निवासी गाड़ापारा साल्हेवार पारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मौके पर गिरफ्तार किया गया।उसकी स्कूटी से 30 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5 बल्क लीटर 400 एमएल मात्रा, कीमत 2,400 रूपये तथा स्कूटी व वाहन दस्तावेज (कीमत 10,000 रूपये ) जप्त किए गए। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 12,400 रूपये आंकी गई है।
आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

भखारा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर की गई कार्यवाही

थाना भखारा पुलिस को सूचना मिली कि जुनवानी गौठान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी मोहन लाल ध्रुव पिता शोभाराम ध्रुव 30 वर्ष डाही थाना कुरूद को रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 1,350 रूपये ) तथा 750 रूपये नकद बिक्री रकम, कुल 2,100 रूपये का माल जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भखारा में आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

जिलेभर में सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वालों पर एक साथ कार्यवाही

धमतरी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर “शराब पीने एवं पिलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, ढाबों एवं ठेलों में शराब सेवन करने वालों तथा शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।

कार्यवाही की गई प्रमुख जगहें

यादव ढाबा कुरूद, अपना ढाबा कुरूद, पंचू ढाबा कुरूद, झुमुक यादव ठेला भखारा, समीर ढाबा भखारा, देवांगन ढाबा भखारा, बिट्टू ढाबा भखारा, फ्रेंड्स फ्रेंड्स ढाबा भखारा, धर्मेंद्र ढाबा मगरलोड, सोमनाथ ढाबा मगरलोड, देशी रसोई ढाबा मगरलोड इत्यादि।इन स्थलों पर कुल 37 प्रकरण दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(सी), 34(1)(ख), 36(च)(ए), 36(च)(1) के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!