Uncategorized

रोटरी क्लब द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

पूर्व विधायक श्रीमति रंजना साहू , महापौर रामू रोहरा ने दी उपस्थिति

धमतरी में रोटरी क्लब द्वारा 2 मार्च को गंगरेल ग्रीन्स एडवेंचर रिसॉर्ट में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में शहर की पूर्व विधायक श्रीमति रंजना साहू , साथ ही वर्तमान महापौर रामू रोहरा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी, जिसमें रोटरी क्लब और इनर व्हील क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। रोटरी क्लब ने फूलों की होली के साथ एक काव्य संध्या का भी आयोजन किया, जिसमें धमतरी शहर के पाँच प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी कविताओं से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। रोटरी अध्यक्ष मनीष मित्तल ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।यह कार्यक्रम शहर के सांस्कृतिक और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक बन गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!