Uncategorized

बजट में युवाओं के लिए सिर्फ निराशा, भर्ती और रोजगार पर सरकार मौन: राजा देवांगन


धमतरी। प्रस्तुत राज्य बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने इसे प्रदेश के युवाओं, छात्रों एवं बेरोजगारों के लिए पूर्णत: दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। राजा देवांगन ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए किसी भी नई योजना की घोषणा नहीं की गई है। प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा नई भर्ती की आशा लगाए बैठे थे, किंतु नए पदों पर भर्ती, शिक्षक भर्ती तथा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर सरकार ने कोई स्पष्ट रोडमैप पेश नहीं किया। यह युवाओं के साथ सीधा अन्याय और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। रसोइया संघ पिछले कई महीनों से वेतन वृद्धि की जायज मांग कर रहा है, लेकिन बजट में उनके लिए किसी भी प्रकार की राहत या सम्मानजनक निर्णय का अभाव दिखता है। घोषनाएं केवल कागजी साबित होंगे। धमतरी जिले एवं नगर क्षेत्र की बात करें तो पिछले वर्ष घोषित कार्यों में भी नगण्य प्रगति हुई है। उदाहरण के तौर पर ‘नालंदा परिसरÓ जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर अब तक 1 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ है। इस वर्ष के बजट में भी धमतरी जिले के लिए कोई विशेष नई परियोजना स्वीकृत नहीं की गई है, जो धमतरी की जनता के साथ सौतेला व्यवहार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!