Uncategorized

भाजपा की प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं : रंजना साहू

पिपरिया, खैरागढ़ में प्रशिक्षण महा अभियान, जिला प्रशिक्षण योजना बैठक मे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष


धमतरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पिपरिया (जिला खैरागढ़) में जिला प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने की। इस अवसर पर डॉ. बिसेसर साहू ने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान संगठन की मजबूती का आधार है। मुख्य वक्ता श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। श्रीमती रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!