Uncategorized

पुरी मोड़ के पास बाइक-कार की टक्कर, तीन युवक घायल

दो के पैर टूटे, संजीवनी 108 और वरदान परामर्श एंबुलेंस सेवा ने पहुंचाया अस्पताल

धमतरी। धमतरी-कुरूद मार्ग पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे पुरी मोड़ के आगे पेट्रोल पंप के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस तथा वरदान परामर्श एंबुलेंस सेवा समिति के सदस्य खिलावन साहू की मदद से जिला अस्पताल और एकता हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक गंगरेल से कुरूद की ओर जा रहे थे, जबकि कार कुरूद से धमतरी की ओर आ रही थी। इसी दौरान पुरी मोड़ के आगे पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई।हादसे में घायल युवकों की पहचान माखेंद्र ध्रुव, सीताराम ध्रुव और धनेश्वर ध्रुव के रूप में हुई है। इनमें से दो युवकों के पैर टूटने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक युवक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!