Uncategorized

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: प्रारंभिक प्रकाशन व दावा-आपत्तियों पर बैठक संपन्न

धमतरी-भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा, 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के कुल 809 मतदान केन्द्रों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके तहत प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया।
प्रकाशित नामावलियों की प्रतियां जिले की समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गईं। आयोग के निर्देशानुसार 23 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया के तहत 30 दिसंबर 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्राप्त दावा-आपत्तियों की स्थिति से अवगत कराया गया तथा प्रत्येक दावा-आपत्ति की एक-एक प्रति भी उन्हें उपलब्ध कराई गई। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु यह समस्त कार्यवाही आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!