Uncategorized

सड़क सुरक्षा माह- 2026 का आगाज़ : एसपी ने यातायात जन- जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने विशेष रथ अभियान जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 1 माह तक चलेगा यह अभियान

धमतरी जिले में सड़क सुरक्षा माह- 2026 के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात जनजागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसपी सूरज सिंह परिहार द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके साथ ही सड़क सुरक्षा माह की औपचारिक शुरुआत हुई।इस अभियान के तहत पूरे माह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ड्राइवरों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर,स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम,सड़क सुरक्षा से संबंधित चित्रकला, सुलेखन एवं जागरूकता प्रतियोगिताएँ शामिल रहेंगी।यह जन-जागरूकता रथ अभियान आम नागरिकों तक सड़क सुरक्षा के महत्व को पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध होगा। यह रथ जिले के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर लाउडस्पीकर, ऑडियो संदेश, बैनर-पोस्टर एवं पंपलेट्स के माध्यम से
हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने, सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग जैसे संदेश प्रसारित करेगा।इस अवसर पर एसपी धमतरी ने वाहन चालकों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का संकल्प भी दिलाया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा,सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी सुश्री मीना साहू,डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव,आरटीओ अब्दुल मुजाहिद, शिक्षाविभाग के अधिकारी, यातायात प्रभारी
तथा एसपी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

धमतरी में पिछले वर्ष 2025 में 2024 की तुलना में 19 प्रतिशत दुर्घटनाएँ व 6 प्रतिशत मृत्यु में कमी आयी है l सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा जिले के प्रमुख ब्लैक-स्पॉट्स का संयुक्त निरीक्षण किया गया।ग्राम देमार, पिपरछेड़ी, कोलियारी, सेमरा एवं सिहाद मार्गों पर स्थित दुर्घटना-संभावित स्थलों का विस्तृत अध्ययन कर सुधारात्मक उपायों के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!