इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी का राखी विद खाकी कार्यक्रम:कलेक्टर एसपी एएसपी डीएसपी को बाँधी राखी

इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी द्वारा पुलिस स्टेशन, नियर कलेक्ट्रेट रुद्री रोड में राखी विद खाकी कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल और सचिव श्रीमती नेहा लाठ सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।इस विशेष अवसर पर क्लब की महिलाओं ने हमारे रक्षक भाइयों और बहनों को राखी बांधकर भाईचारे का संदेश दिया तथा सभी पुलिस कर्मियों को मिठाइयाँ वितरित कीं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिन अधिकारियों को राखी बांधी गई जिनमे अभिनाश मिश्रा (कलेक्टर),सूरज सिंह परिहार (एसपी धमतरी), मणिशंकर चन्द्रा (एएसपी धमतरी),सुश्री मीनू साहू (डीएसपी),सुश्री मोनिका मरावी (डीएसपी)
साथ ही, क्लब द्वारा इनरव्हील ब्रांडिंग अंब्रेला पुलिस कांस्टेबल्स को भेंट किए गए और पर्यावरण संरक्षण के तहत पुलिस स्टेशन परिसर में विशेष पौधारोपण किया गया।प्रकृति बचाओ, प्लास्टिक हटाओ अभियान को बढ़ावा देने हेतु इनरव्हील ब्रांडेड इको-फ्रेंडली बैग भी वितरित किए गए। महिला सशक्तिकरण को सम्मानित करते हुए महिला ऑटो ड्राइवर का विशेष रूप से सम्मान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज सेवा और सुरक्षा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्रुति अग्रवाल द्वारा दी गई.