Uncategorized

मतगणना के दौरान मौजूद रहेंगे भाजपा-कांग्रेस के एजेंट, कल दिया जाएगा प्रशिक्षण

कल शाम भाजपा अग्रसेन भवन में तो कांग्रेस राजीव भवन में एजेंटो को देगी प्रशिक्षण

4 जून को होगी मतगणना, महासमुंद व कांकेर लोकसभा के अन्तर्गत आते है जिले के तीनों विधानसभा
धमतरी। लोकसभा चुनाव के तहत सभी चरणों के मतदान सम्पन्न हो चुके है। इसके पश्चात 4 जून को मतगणना होगी। जिले के धमतरी व कुरुद विधानसभा महासमुंद जबकि सिहावा विधानसभा कांकेर लोकसभा अन्तर्गत आते है। मतगणना के दौरान हर बार की तरह इस बार भी मुख्य राजनीतिक पार्टी भाजपा कांग्रेस के एजेंट मौजूद रहेगेंं। बता दे कि एजेंटो को भाजपा कांग्रेस द्वारा मतगणना प्रक्रिया का जानकारी देने प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा द्वारा कल शाम 6 बजे अग्रेसन भवन में वहीं कांग्रेस द्वारा कल शाम 5 बजे राजीव भवन में एजेंटो को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत कुरुद व सिहावा विधानसभा के एजेंट धमतरी में रुकेंगे। जिसकी व्यवस्था पार्टी द्वारा की जाएगी। इसके पश्चात अल सुबह एजेंट मतदान स्थल के लिए रवाना होंगे।
महासमुंद लोकसभा अन्तर्गत 17 प्रत्याशी व कांकेर लोकसभा अन्तर्गत 9 प्रत्याशी मैदान में है दोनो लोकसभा अन्तर्गत कुल 4236 मशीन है जिनमें 26 प्रत्याशियों का भाग्य बंद है। इस बार लोकसभा चुनाव में कुरुद में 77.70 प्रतिशत धमतरी में 75.70 व सिहावा में 79.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।
महासमुंद, कांकेर सहित जीतेंगे प्रदेश की सभी 11 सीटे- प्रकाश बैस

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने चर्चा के दौरान कहा कि मतगणना एजेंट तय कर लिये गये है। जिनका प्रशिक्षण कल होगा। महासमुंद व कांकेर लोकसभा सीटे पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा जीत रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी 11 सीटो पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। एक्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिखाया जा रही है लेकिन भाजपा इससे बढ़कर लक्ष्य को हासिल करेगी। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगें। और विकसित छत्तीसगढ़ व विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी।
जिले के तीनो विधानसभा में बढ़त के साथ जीतेंगे महासमुंद, कांकेर लोकसभा – शरद लोहाना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने चर्चा के दौरान कहा कि मतगणना को लेकर कांग्रेस की तैयारी है। एजेंटो को कल शाम प्रशिक्षण दिया जायेगा। श्री लोहाना ने कहा कि उन्हें एक्जिट पोल में जो आंकड़े दिखाए जा रहे है। उन पर विश्वास नहीं है। 4 जून को कांग्रेस व इंडिया गठबंधन बहुमत हासिल करेगी जिले के तीनों विधानसभा को कांग्रेस को बहुमत मिलेगी। और महासमुंद व कांकेर लोकसभा में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में भी कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटे लाएगी। जनता ने कांग्रेस के न्याय योजना पर विश्वास जताया है महिलाओं के विश्वास व कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी बीरेश ठाकुर व महासमुंद लोकसभा के प्रत्याशी दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू को जनता ने अपना समर्थन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!