Uncategorized

नगरी में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले मितानिन एवं कर्मचारियों का सम्मान

नगरी। विकासखंड नगरी अंतर्गत सभी मितानिन बहनों द्वारा स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन का आयोजन नगर पंचायत नगरी के सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, गरिमा नेताम, सभापति एवं जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, पन्नालाल मरकाम, नंदनी साहू, पार्षद राजा पवार, चेलेश्वरी साहू, डागेश्वरी साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष उमेश देव, टिकेश्वरी साहू, सांकरा सरपंच नागेंद्र बोरझा, कल्लेमेटा सरपंच रूपेंद्र मरकाम सहित विकासखंड नगरी के समस्त मितानिन बहनें एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, मितानिन दीदी एवं आरएचओ को सम्मानित कर पुरस्कृत किया और उनके कार्यों की सराहना की

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि मितानिन हर गांव की डॉक्टर होती हैं। उनके प्रयासों से ही गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें बिना दिन-रात और मौसम की परवाह किए निरंतर सेवा कार्य में लगी रहती हैं। उनका यह समर्पण और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है। सेवा भाव का मन सभी लोगो में होना चाहिए उन्होंने सभी मितानिन दीदियों को नमन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

सोशल मिडिया के लिए

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!