Uncategorized

मुमुक्षु भाई-बहनों का नगरी में हुआ अभिनंदन


धमतरी। श्रीजैन श्रीसंघ नगरी के सदस्यों एवं श्रीसाधुमार्गी संघ की ओर से नगरी को सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ जिसमें व्यसन मुक्ति के प्रणेता पूज्य आचार्य श्री रामलाल जी महाराज उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य दीक्षा महोत्सव बीकानेर में होने जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ की मुमुक्षु नीलमजी सुराणा चारामा हाल मुकाम धमतरी गौरवजी नाहटा रोड अटरिया हाल मुकाम खैरागढ़ मुमुक्षु नेहा दोषी लोहारा मुमुक्षु साक्षी भंसाली लोहारा की भागवती दीक्षा होगा। मुमुक्षु नीलमजी सुराणा मुमुक्षु गौरव जी नाहटा की भगवती दीक्षा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के अवसर पर एवं मुमुक्षु नेहा दोषी एवं मुमुक्षु साक्षी भंसाली की भागवती दीक्षा 4 जून को संभावित है। समता महिला मंडल द्वारा अतिथियों के स्वागत में मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कुशल चंद डेलडिय़ा ने अपने भावों के माध्यम से आपके संयमी जीवन उज्जवल भविष्य की कामना की। मोहन नाहटा ने भी अपने भावों को व्यक्त किया। किरण नाहटा ने अपनी भावनाओं को गीतिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। सम्भव सुराना मुमुक्षु नीलम सुराणा के पुत्र हैं जिन्होंने अपनी भावनाओं को सबके सामने रखा। मुमुक्षु नीलम सुराणा ने बताया कि विगत 2016 से इच्छा थी कि वें संयम पथ पर अग्रसर हो। आज लगभग 9 वर्षों के बाद उन्हें सफलता मिली। सभा का संचालन महेश नाहटा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!