Uncategorized
कथित प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मातंरण के प्रयासो का आरोप
हिन्दू संगठनों ने अघोषित सभा स्थल पहुंचकर किया विरोध

धमतरी। आज सुबह कथित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हिन्दू संगठनों ने प्रार्थना सभाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। और मौके पर पहुंचकर विरोध जताने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के वंदना विहार कॉलोनी मे कथित तौर पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मातंरण के प्रयासों का आरोप हिन्दू संगठनो ने लगाया है। आज सुबह संगठन के कार्यकर्ता वंदना विहार कॉलोनी के उक्त मकान में पहुंचे और विरोध करने लगे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उक्त मकान में बार-बार प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मातंरण किये जाते है। सूचना पर एडिशनल एसपी देवचरण पटेल, सायबर डीएसपी भानूप्रताप चन्द्राकर, कोतवाली टीआई राजेश जगत, दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कानून व्यवस्था बनाए रखने जुटे रहे।