Uncategorized

कल से चैत्र नवरात्र का होगा शुभारंभ : देवी मंदिरो में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

मां विंध्यवासिनी मंदिर, गंगरेल के मां अंगारमोती मंदिर सहित सभी देवी मंदिरो में की गई विशेष साज-सज्जा

ज्योत, कलशो की हुई सफाई, शुभ मुहूर्त में होगा ज्योत प्रज्वलित

धमतरी। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 मार्च गुरुवार से चैत्र नवरात्र शुरू होगी और इन शुभ तिथियों का समापन 27 मार्च को होगा. इसी दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होगी. परंपरानुसार, चैत्र नवरात्र के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है, जिससे जातक पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है. इस नवरात्र मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आने वाली है.
चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर देवी मंदिरो में व्यापक तैयारियां की जा रही है। नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर, रिसाईपारा के दंतेश्वरी मंदिर, रामसागरपारा के रिसाई माता मंदिर, दानीटोला के शीतला मंदिर, ब्राम्हणपारा के बम्बलई मंदिर, शिव चौक के दुर्गा मंदिर, गंगरेल के अंगारमोती मंदिर, नयाबस स्टैंड के काली मंदिर, विवेकानंद वार्ड के कालिका मंदिर, हटकेशर के कामना मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरो में विशेष साज-सज्जा, रंग-रोगन कर नवरात्रि की तैयारी पूर्ण कर ली गईँ है। ज्योत कलशों की सफाई की जा चुकी है। मंदिरो में शुभ मुहूर्त में मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित किये जाएंगे. नवरात्र पर्व के चलते जसगीत, जगराता, भजन संध्या सहित अन्य विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्र पर्व के साथ ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है। इसलिए आज सुबह से ही मंदिरो में भक्तों की आस्था का सैलाब उमडऩे लगा। क्षेत्र की ख्याति प्राप्त मंदिरो में भक्तों द्वारा मनोकामना दीप प्रज्वलित करने पंजीयन कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!