Uncategorized

छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में होगा भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप

22 मार्च को गंगरेल बांध में नौकायान उत्सव, विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार

प्रथम पुरुस्कार 1 लाख सहित प्रदान किये जाएंगे अन्य आकर्षक पुरुस्कार

धमतरी 18 मार्च (हाईवे चैनल)। छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल बांध में भव्य स्तर पर गंगरेल नौकायान उत्सव के अंतर्गत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक प्रतियोगिता 22 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे से गंगरेल बांध में आयोजित होगी। आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और अब इसमें केवल 4 दिन शेष हैं। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य जल पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच नौकायन का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इच्छुक टीमें 500 रुपये प्रति टीम शुल्क के साथ 20 मार्च शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन करा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए 996966732 एवं 0972009730 पर संपर्क किया जा सकता है। बता दे अब तक 70 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है।
आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा
प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त बोट सजावट एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है, जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
नियम शर्तो का पालन किया गया अनिवार्य
नौका चालकों को स्वयं के लकड़ी का नाव लाना होगा। सभी प्रतिभागी शारीरिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष हो, प्रत्येक प्रतिभागी के पास वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक टीम पंजीयन कराना आवश्यक होगा। प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे। प्रत्येक टीम एक कप्तान नामित करेगी। आवश्यकतानुसार एक अतिरिक्त (रिजर्व) खिलाड़ी की अनुमति दी जा सकती है। सभी सदस्यों के लिए एक समान वेशभूषा या लाइफ जैकेट अनिवार्य होगा। नाव संबंधी नियम-नाव सुरक्षा मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। केवल आयोजक द्वारा स्वीकृत नावों को ही अनुमति होगी। इंजन या मोटर चालित नाव की अनुमति नहीं होगी (प्रतियोगिता मैनुअल रोइंग की है)। प्रतियोगिता से एक दिवस पूर्व (21 मार्च 2026) नाव का निरीक्षण प्रतियोगिता स्थल पर किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रारूप-दौड़ की दूरी (जैसे 500 मीटर/1 किलोमीटर) निर्धारित होगी। प्रारंभ और समापन रेखा स्पष्ट रूप से चिन्हित होगी। फॉल्स स्टार्ट होने पर चेतावनी या अयोग्यता घोषित की जा सकती है। जो नाव सबसे पहले फिनिश लाइन पार करेगी, वहीं विजेता मानी जाएगी। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और मान्य होगा। अयोग्यता की स्थिति अन्य नाव को धक्का देना या बाधा उत्पन्न करना, अनुचित साधनों का उपयोग करना। बिना अनुमति टीम सदस्यों में परिवर्तन करना। जानबूझकर अन्य नाव को नुकसान पहुँचाना। सुरक्षा प्रावधान-टीम के सदस्यों को तैरने आना आवश्यक है। साथ हो लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा। सुरक्षा नाव एवं बचाव दल की व्यवस्था रहेगी। प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में प्रतियोगिता स्थगित की जा सकती है। आपत्ति एवं अपील-किसी भी प्रकार की आपत्ति लिखित रूप में निर्धारित समय (जैसे 30 मिनट के भीतर) में प्रस्तुत करनी होगी। आयोजन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
खेल और रोमांच के साथ जिले के पर्यटन को बढ़ावा देना है उद्देश्य – कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल और रोमांच का अवसर है, बल्कि धमतरी जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आग्रह किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!