Uncategorized

शिक्षक दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यों का सम्मान, भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ने जताया आभार

शिक्षक दिवस पर सरस्वती शिक्षक बच्चों में संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना का निर्माण करते हैं- ज्योति हरख जैन मंदिर के आचार्यों का सम्मान, भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ने जताया आभार

भखारा-भठेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत भखारा-भठेली की अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यों का सम्मान कर उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण, सेवाभाव और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य तामेश्वर सिन्हा, श्रीमती तर्जनी साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती पदमनी साहू, श्रीमती ठगेश्वरी साहू, चोमेश्वर साहू एवं श्रीमती यशोदा साहू (आया) का सम्मान किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना का निर्माण करते हैं। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में आचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के विकास एवं आवश्यक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई। विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार से जुड़ी संस्थाओं का विकास समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!