Uncategorized

भखारा के कांग्रेसी हुए छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल

कुरुद। प्रदेश में भाजपा सरकार के कुशासन में व्याप्त हत्या, चोरी, बलात्कार, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के तपोभूमि गिरौदपुरी से रायपुर 125 किलोमीटर की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा आयोजित है जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष राजू साहू की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति लेटर नई मिल पा रहा है। ट्रांसफर के नाम पर उद्योग चलाया जा रहा है। इस यात्रा में ब्लाक उपाध्यक्ष महेंद्र साहू, महामंत्री अविनाश गौर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, एवन साहू आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!