Uncategorized

जिले के तीन पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

दशकों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी,परिजन,साथी कर्मचारियों ने भी साझा किए यादगार अनुभव

एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार ने कहा,आपकी सेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है

धमतरी जिला पुलिस द्वारा 30 जून को तीन पुलिस अधिकारियों की अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सादगीपूर्ण, गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया।सेवानिवृत्त अधिकारीगणो में डीएसपी भावेश साव,उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी,सहायक उप निरीक्षक चंदूलाल मटियारा शामिल रहे.कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल की स्मृतियाँ साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने चुनौतियों के समय में विभाग के प्रति निष्ठा और कर्तव्यबोध को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि धमतरी जैसे शांत जिले में सेवा करना उनके जीवन का एक गौरवपूर्ण अनुभव रहा है।वहीं, साथ में ड्यूटी कर चुके अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इन अधिकारियों के नेतृत्व में उन्होंने बहुत कुछ सीखा-चाहे वह अनुशासन हो, निर्णय क्षमता हो या मानवीयता का भाव। अनेक पुलिसकर्मियों ने अपने विचार साझा करते हुए यह कहा कि इन अधिकारियों के साथ कार्य करना सम्मान की बात रही है।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने तीनों अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह, श्रीफल एवं गिफ्ट साल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना दी और उन्होंने कहा की,
आज के कार्यक्रम के आप लोग मुख्य अतिथि हैं,मैं आप सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्य से प्रभावित हूँ।आप लोगों ने पुलिस विभाग मे होते हुए, इतने खुश रहकर अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन किया है।
आप सभी इतने साल सेवा किये है,ज्ञान और अनुभव के खान हैं।
हम सभी आप लोगों का अनुभव का लाभ लेते रहेंगे।आपकी सेवा और समर्पण आने वाली पुलिस पीढ़ियों के लिए एक आदर्श और प्रेरणा है। आपने केवल कानून व्यवस्था नहीं निभाई, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा का भाव भी स्थापित किया है।
कार्यक्रम के समापन में रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डीएसपी.सुश्री मीना साहू,सुश्री मोनिका मरावी,एसडीओपी. श्रीमती रागिनी मिश्रा, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा,थाना प्रभारी कोतवाली निरी.राजेश मरई, निरी.(एम)अखिलेश शुक्ला, लक्ष्मी ध्रुव,उनि.(एम) चंद्रभूषण साहू एवं सेवानिवृत्त अधिकारी,एवं उनके परिवारजन, एसपी.ऑफिस के पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं थाने के स्टॉफ सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने हर्ष और सम्मान के साथ सेवा निवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगामी जीवन के लिए सुखद भविष्य की कामना के साथ विदाई दी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!