कुरुद में कांग्रेस नपं अध्यक्ष प्रत्याशी तपन चन्द्राकर व पार्षद पदो के प्रत्याशियों के दाखिल किया नामांकन

कुरुद। कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तपन चंद्राकर को अधिकृत किया गया, जबकि वार्ड पार्षदों के लिए वार्ड 1 से उत्तम साहू, वार्ड 2 से डुमेश साहू, वार्ड 3 से रजत चंद्राकर, वार्ड 4 से रोशन जागडे, वार्ड 5 से दिवाकर चंद्राकर, वार्ड 6 से राघवेंद्र सोनी, वार्ड 7 से उर्वशी चंद्राकर, वार्ड 8 से योगेश चंद्राकर, वार्ड 9 से खोमिन बसंत साहू, वार्ड 10 से अर्जुन ध्रुव, वार्ड 11 से राजकुमारी कंवर, वार्ड 12 से राखी चंद्राकर, वार्ड 13 से देवव्रत साहू, वार्ड 14 से मनीष साहू, वार्ड 15 से मंजू साहू को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। नामांकन रैली नगर के आराध्य देवी माँ चंडी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर थाना चौक, पुराना बाजार, सरोजनी चौक, कारगिल चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक लेखराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, शारदा साहू, नीलम चंद्राकर, प्रमोद साहू, और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व पार्षद मूलचंद सिन्हा ने अध्यक्ष पद के लिए जमा किया नामांकन

इस बार निर्दलीय प्रत्याशी और प्रमुख नेता भी चुनावी मैदान में हैं। पूर्व सांसद प्रतिनिधि और नगर पंचायत के पूर्व पार्षद, मूलचंद सिंहा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने पुराना बाजार चौक स्थित बजरंग मंदिर में पूजा अर्चना की और नगर भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ समर्थकों की भीड़ रही। फिर वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह, आम आदमी पार्टी के विनोद सचदेवा ने भी नगर भ्रमण करते हुए अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अब नगर पंचायत चुनाव में ये दोनों प्रमुख प्रत्याशी मैदान में हैं।

