Uncategorized

शक्ति टीम ने कुकरेल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सायबर अपराध, अभिव्यक्ति एप की जानकारी

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत साइबर अपराध, महिलाओं से संबंधित अपराध,दहेज उत्पीड़न, टोनही उत्पीड़न के संबंध में किया गया जागरूक

धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी.मुख्या.सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व में शक्ति टीम द्वारा ग्राम कुकरेल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मीटिंग में आये कार्यकर्ता महिलाओं को अभिव्यक्ति एवं महिला जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया।महिलाओं को पॉक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी अपराध,सायबर फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड एवं अन्य अपराधों के बारे में भी बताया गया।साथ फ्रॉड से कैसे बचे उपाय भी बताया गया।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा के लिए बनाया गया अभिव्यक्ति एप के बारे में बताया गया।इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी।इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। शक्ति टीम ने बालिकाओं के संरक्षण के लिए बनाए गए पॉक्सो एक्ट के सबंध में एवं सायबर संबंधी अपराध के संबंध में बताया गया एवं अभिव्यक्ति एप से महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं।शक्ति टीम द्वारा ग्राम कुकरेल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका के मिटिंग में शामिल महिलाओं को सुरक्षा के लिए बने अभिव्यक्ति एप के बारे में जानकारी देते हुए एप के एप डाउनलोड भी कराया गया.सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर अपराध,महिलाओं से संबंधित अपराध, दहेज उत्पीड़न, टोनही उत्पीड़न और अन्य सामान्य गंभीर अपराधों से संबंधित जानकारी एवं नशे के दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी गई। इस दौरान ग्राम कुकरेल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिटिंग में शामिल महिलाएं एवं शक्ति टीम से महिला आरक्षक केसर मंडावी,लक्ष्मी कुर्रे,कौशल्या गावडे़ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!