Uncategorized

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया है : रंजना साहू

गृह ग्राम बिरेतरा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू ने ली बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने पर हुई चर्चा


धमतरी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने गृह ग्राम बिरेतरा पहुँचकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण रकफ कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी ग्राम पंचायत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश के साथ जानकारी भी दिए। बैठक में रंजना साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सटीक व अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 04 दिसम्बर तक सभी मतदाताओं के फॉर्म संकलित कर ऑनलाइन अपलोड किए जाने हैं, अत: सभी बूथ स्तर के अधिकारियों, बीएलओ तथा कार्यकर्ताओं को यह कार्य अतिशीघ्र व पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करना चाहिए। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि बूथ ही हमारे संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जुडऩा चाहिए और किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। आप सभी कार्यकर्ता समयबद्ध तरीके से घर-घर पहुँचकर फॉर्म संकलित करें और सुनिश्चित करें कि 30 नवंबर से तक सभी विवरण ऑनलाइन अपलोड हो जाएँ, यह कार्य हमारी प्रतिबद्धता और संगठन की शक्ति दोनों को प्रदर्शित करता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ मजबूती के कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित प्रगति की जानकारी देते हुए आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से डीपेंद्र कुमार साहू,अजीत साहू,बूथ अध्यक्ष खिलू राम साहू एवं मनीष कुमार, बी एल ओ 2 मोहन कुमार एवं संतु राम सहित डॉ विनेश्वर साहू ,बिहारी लाल साहू,नूतन कुमार साहू,नीतेश्वर साहू, धन्नू तारक, पारथ राम साहू सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!