Uncategorized

नगर की धरोहर को सहेजने हेतु पार्षद निधि से सहयोग

नगरी। नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 12 स्थित रावण भाटा रामलीला मैदान में बने मंच के संधारण कार्य के लिए वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद अंबिका ध्रुव तथा वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद एवं नगर पंचायत के सभापति अश्वनी निषाद ने अपनी पार्षद निधि से कुल 2,25,000 की अनुशंसा की है। इस राशि से रामलीला मैदान में रंगमंच का निर्माण एवं संधारण कार्य किया जाएगा, जिससे नगर की इस प्राचीन पहचान को संरक्षित और सहेजा जा सकेगा।नव आनंद कला मंदिर एवं विजयदशमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोरध्वज पटेल, दीपेश निषाद, अनिल वाधवानी, रविद्र साहू निहाल देवांगन, अशोक पटेल और नगर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नंदकुमार यादव नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा नरेश छेदेया द्वारा दोनों पार्षदों का शाल-श्रीफल भेंट कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!