Uncategorized

2 अप्रैल से होगा महाराणा प्रताप प्रीमियर लीग सीजन 3 का आयोजन होगा

धमतरी शहर एवं विधानसभा मे आने वाले 231 खिलाड़ियों की हुई नीलामी

धमतरी मे तीसरी बार आईपीएल के तर्ज पर महाराणा प्रताप प्रीमियर लीग सीजन 3 का आयोजन होगा.धमतरी शहर एवं विधानसभा मे आने वाले 231 खिलाड़ियों के नीलामी एवं बिक्री होटल नानक शाह मे संपन्न हुई. जिसमे 16 टीम मालिक नीलामी मे उपस्थित होकर अपने टीम चयन किए.जिसमे एक एक टीम मे 14-14 खिलाडी अक्शन से लिया है जिसका मुकबला 2 अप्रैल से विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल परिसर मे खेला जाएगा , उपरोक्त अवसर पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला और अच्छा खेल दर्शकों को देखने को मिलेगा। आयोजन समिति में नकुल शर्मा, रघुवीर बघेल, दादू देवांगन, विक्की ध्रुवंशी, रिंकू रजक, करण खंडागले, प्रमुख हैं साथ ही हिंदू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर का विशेष सहयोग टूर्नामेंट को रहेगा. दीपक लखोटिया, सुधीर गुप्ता का स्नेह, संरक्षण और आशीर्वाद टूर्नामेंट को मिलता रहा है। साथ ही साथ संजय सिन्हा एवं गोल्डी जैन की को भी समिति ने विशेष सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। दीपक सिंह ठाकुर ने कहा लोग इंडोर खेलों और मोबाइल से बाहर निकल कर कुछ शारीरिक श्रम वाले खेल खेलते हैं तो उनका शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है, उनका आग्रह समस्त युवाओं से यह भी है कि क्रिकेट के साथ अन्य खेलों में भी रुचि दिखाएं ताकि समस्त युवाओं का सर्वांगीण विकास हो सके .प्रतियोगिता के आयोजक समिति धमतरी क्रिकेट क्लब, ऍनएस स्पोर्ट्स हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!