Uncategorized

जल्द होगी निगम नेता प्रतिपक्ष की घोषणा – शरद लोहाना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लिया जाएगा नेता प्रतिपक्ष के नाम पर निर्णय

पार्षद दीपक सोनकर, योगेश लाल में से किसी एक को मिल सकती है जिम्मेदारी

धमतरी। धमतरी नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम कांग्रेस के उम्मीद विपरीत रहा। नगर निगम के 40 वार्डो में से सिर्फ 8 वार्डो में कांग्रेस को जीत मिली। ऐसे में कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई हार के बाद नेता प्रतिपक्ष के औपचारिक पद के लिए किसी एक पार्षद को चुना जाना है लेकिन अब तक कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने चर्चा के दौरान कहा कि धमतरी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का चयन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर होगा। पूर्व में प्रभारी पंकज सत्यनारायण शर्मा द्वारा इस संबंध में वरिष्ठ नेताओं व निर्वाचित पार्षदो की बैठक ली गई है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान होगा। जिसे भी नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा। उनके नेतृत्व में सभी कांग्रेसी पार्षद शहर विकास के लिए आवाज बुलंद करेंगे। भले ही संख्या बल कम हो लेकिन जनहित व विकास के मुद्दोंं पर कांग्रेसी पार्षद मजबूती से बात रखेंगे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम अन्तर्गत निर्वाचित 8 कांग्रेसी पार्षदो में से दो पार्षद दीपक सोनकर व योगेश लाल के नाम प्रमुखता से चर्चा में है। ऐसा माना जा रहा है कि उक्त दोनो पार्षदो में से किसी एक को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!