Uncategorized

भखारा बायपास के लिए मिली प्रशासनिक स्वीकृति, टेंडर के बाद जल्द शुरू होगा कार्य

नपं अध्यक्ष ज्योति जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने कहा साबित होगा नगर विकास क़े लिए मील का पत्थर

भखारा नगर के लिए बहुप्रतीक्षित बायपास सड़क निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। शासन से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही भखारा में लगभग 4 किलोमीटर लंबे बायपास के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 14 करोड़ 94 लाख 9 हजार रुपये की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है।
यह उपलब्धि पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के विशेष प्रयासों का परिणाम है, जिनके सतत पहल से वर्षों से लंबित भखारा बायपास परियोजना को हरी झंडी मिली। बताया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।गौरतलब है कि भखारा बायपास सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2012-13 से अधूरा पड़ा हुआ था, जिससे नगरवासियों को लगातार यातायात, जाम एवं दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बायपास के निर्माण से नगर के भीतर यातायात दबाव कम होगा तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा।
प्रशासनिक स्वीकृति की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, पार्षदगण एवं नगर के नागरिकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने इस बहुप्रतीक्षित योजना के मूर्त रूप लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भखारा नगर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
नगरवासियों का मानना है कि बायपास सड़क बनने से व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी तथा वर्षों पुरानी मांग अंततः पूरी होगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!