Uncategorized

नारी में राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरम का हुआ आयोजन

मुलचंद सिन्हा
कुरुद। सत्यम शिवम् सुंदरम् आयोजन के छटवें दिन ग्राम पंचायत नारी, सिर्री मंडल में बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के सहयोग से वृंदावन से पधारे पूज्य अतुल कृष्ण महाराज द्वारा एक दिवसीय आयोजन सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम संपन्न हुआ। पश्चात एकदिवसीय आयोजन राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरम के आयोजन मे श्रोताओं ने कथा श्रवण किये। इस पुण्य अवसर पर आयोजन समिति की ओर से स्वागत उद्बोधन में पूर्व सरपंच एवं कार्यक्रम संयोजक गौकरण साहु, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ज्योति चन्द्राकर ने अतुल महाराज एवं व्यासपीठ को प्रणाम करते हुए नारी के श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन किये और आयोजन के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर को धन्यवाद दिये।

बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने संस्था के संरक्षक अजय चन्द्राकर को इस पुण्य कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिये, संत अतुल कृष्ण महाराज का अभिनंदन करते हुए समस्त श्रद्धालुओं, अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किये। अतुल कृष्ण महाराज ने नारी वासियों को राष्ट्रवाद पर संगीतमय भजन सुनाते हुए कथा का रसपान कराया। मंच का संचालन बोल सेवा समिति के सदस्य प्रभात बैस ने किया।

इस पुण्य अवसर पर आयोजन का लाभ लेने के लिए श्रीमती प्रतिभा अजय चन्द्राकर, कार्यक्रम के संयोजक गौकरण साहू, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, जनपद सदस्य नारी तामेश्वरी साहू, पूर्व सरपंच उत्तम शर्मा, वरिष्ठ नागरिक पुष्पेन्द्र साहू, प्रभात बैस, रश्मि साहू, नोमेश साहू, जागेश्वर साहू, ठाकुरराम साहू, शेषनारायण दुबे, कुलेश्वर बासकर, सालिक साहू, नरेश साहू, महेश यादव, हिरामन चक्रधारी, सालिक साहू, तुलेन्द्र साहू, ललिता निषाद, उषा चक्रधारी, रामेश्वरी साहू, अजय कश्यप आदि सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!