Uncategorized

धमतरी जिला अंडर-23 व सीनियर क्रिकेट का ट्रायल 17 को

धमतरी. बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट के आने वाले सत्र हेतु बनाए पाए कार्यक्रम अनुसार 2024 सत्र के लिये धमतरी जिला अंडर-23 व सीनियर टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय क्रिकेट व टी-20 क्रिकेट मैच हेतु टीम के लिए ट्रायल 17 सितंबर को फिटनेस टेस्ट और ट्रायल पी. जी. कालेज क्रिकेट स्टेडियम में प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय बाबर बताया कि सीनियर वर्ग के सभी मैच सीनियर टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय क्रिकेट व टी-20 क्रिकेट आधार पर होंगे इस कारण से पहले फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। फिटनेस टेस्ट के बाद खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर ट्रायल लिया जाएगा । ट्रायल के लिए चयनकर्ता पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी ए.आर.थिटे, वायलेस चरण व जे.एस.खालसा को मनोनीत किया गया है । धमतरी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शरद रणसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल व कोषाध्यक्ष राकेश दीवान ने ज्यादा से ज्यादा खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है । सहसचिव सकुश गुप्ता ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को अपनी किट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना अनिवार्य है । ट्रायल के लिए प्रत्येक खिलाड़ी के पंजीयन हेतु शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है । जो मैदान पर ही ट्रायल के पूर्व लिया जाएगा । उक्त जानकारी सकुश गुप्ता ने दी है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!